फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी इंडिया ने हरेंद्र सिंह को दिया झटका, सीनियर हॉकी टीम के कोच पद से हटाया

Wed, 09 Jan 2019 06:32 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
harendra singh
विज्ञापन

भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह को 2018 में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बुधवार को बर्खास्त कर दिया गया, लेकिन राष्ट्रीय महासंघ ने उनके सामने जूनियर टीम की जिम्मेदारी संभालने की पेशकश की है। भारतीय हॉकी में कोच पद पर लगातार बदलाव होता रहा है तथा मई में इस पद पर नियुक्त किये गए हरेंद्र अब इसकी जद में आए हैं। 

विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने हरेंद्र को बर्खास्त करने के कारणों के बारे में बयान में कहा, 'वर्ष 2018 भारतीय पुरूष हाकी टीम के लिए निराशाजनक रहा और परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे और इसलिए हाकी इंडिया को लगता है कि जूनियर कार्यक्रम पर ध्यान देने से लंबी अवधि में फायदा मिलेगा।'

जूनियर विश्व कप विजेता टीम के कोच ने राष्ट्रमंडल खेलों में टीम के लचर प्रदर्शन के बाद जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन वह भी टीम का भाग्य नहीं बदल पाए। भारत ने इंडोनेशिया में एशियाई खेलों में भी खराब प्रदर्शन किया और मौजूदा चैंपियन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इसके बाद भुवनेश्वर में विश्व कप में भारतीय टीम क्वार्टरफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थी। 
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, 'हॉकी इंडिया जल्द ही विज्ञापन देकर भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच पद के लिये आवेदन आमंत्रित करेगा। भारतीय टीम 23 मार्च 2019 से शुरू होने वाले सुल्तान अजलन शाह कप के लिए फरवरी 2019 में अभ्यास शिविर में भाग लेगी।' 

हॉकी इंडिया ने कहा, 'हॉकी इंडिया के हाई परफोरमेन्स निदेशक डेविड जॉन और वर्तमान में समीक्षा कोच क्रिस सिरीलो अंतरिम तौर पर टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें