हॉकी इंडिया ने डबलिन में होने वाले चार देशों की कैनटोर फिटजेराल्ड अंडर-21 टूर्नामेंट और बेलारूस के बारानोविच में खेले जाने वाले मैचों के लिए 18 सदस्यीय महिला जूनियर टीम की कमान सुमन देवी थोउडाम को सौंपी है। गगनदीप कौर टीम की उपकप्तान होंगी।
भारतीय टीम पहले आयरलैंड का दौरा करेगी जहां उसे उसकी राष्ट्रीय टीम और कनाडा की जूनियर टीम के खिलाफ क्रमश: 28 और 29 मई को खेलना है। इसके बाद टीम कैनटोर फिटजेराल्ड अंडर-21 टूर्नामेंट में भाग लेगी जिसमें भारत केअलावा आयरलैंड, कनाडा और स्कॉटलैंड की टीमें हैं।
यह टूर्नामेंट 31 मई से चार जून तक खेला जाएगा। टीम इसके बाद बेलारूस रवाना होगी जहां नौ जून से वे सीनियर, जूनियर और अन्य टीमों के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।