फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला हाकी टीम का शानदार आगाज, कोरिया को 2-1 से हराया

Mon, 20 May 2019 08:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय महिला हाकी टीम ने तीन मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला के पहले मैच में मेजबान दक्षिण कोरिया को 2-1 से हरा दिया। 

विज्ञापन


युवा स्ट्राइकर लालरेम्सियामी ने 20वें और नवनीत कौर ने 40वें मिनट में गोल दागे। दक्षिण कोरिया के लिए शिन हेजेयोंग ने 48वें मिनट में गोल किया । 

इस साल की शुरूआत में स्पेन और मलेशिया के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम की शुरूआत मजबूत रही। पहले क्वार्टर में पेनल्टी कार्नर चूकने के बाद भारत ने 20वें मिनट में फील्ड गोल पर बढत बनाई। भारत की बढत नवनीत ने 40वें मिनट में दुगुनी की। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया को मैच में पांच पेनल्टी कार्नर मिले और आखिरी क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिनमें से 48वें मिनट में एक ही पर गोल हो सका। भारतीय गोलकीपर सविता ने शानदार प्रदर्शन किया ।
विज्ञापन


भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, ‘‘यह हमारा पहला मैच था, सो नतीजा अच्छा रहा। प्रदर्शन और बेहतर हो सकता है। हमने कुछ नए प्रयोग किए और उन पर टीम खरी उतरी।’’ 

भारत को अब बुधवार को दूसरा मैच खेलना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें