सवाल यह है कि आगे भी कम से कम चार लोगों के भी आवेदन नहीं मिले तो हॉकी कितनी बार इस पद के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ाएगा। इस पद के लिए हॉकी इंडिया के कुछेक आवेदन जरूर आए हैं लेकिन हरेन्द्र के भारत की जूनियर पुरुष टीम के कोच के पिछले शानदार रिकॉर्ड के सामने कोई ठहरता नहीं लग रहा है।
इस पद के लिए रखी गई लेवल 3 एफआईएच कोच की योग्यता पर भारतीय हॉकी उस्तादों में अकेले हरेन्द्र सबसे खरे उतरते हैं। इस लिहाज से कोई भी दूसरा भारतीय उनके पासंग फिलहाल नहीं लगता है। भारत के लिए 2021 में होने वाला जूनियर विश्व कप उसके भविष्य की सीनियर टीम के लिए अहम है। भारत को बराबर अपनी सीनियर टीम के लिए खिलाड़ी अपनी जूनियर विश्व कप की टीमों से बराबर मिले हैं। भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम का अक्टूबर में होने वाले सुलतान आफ जोहोर कप के लिए शिविर हाल ही में खत्म हुआ।
भारत के जूनियर कोर ग्रुप के खिलाड़ी 10 सितंबर तक बेंगलुरू में फिर शिविर के लिए जुड़ेंगे। हॉकी इंडिया से जुड़े सूत्रों पर यकीन करें तो अब भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच के लिए आवेदन की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। अगले एक हफ्ते या पखवाड़े तक भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच की नियुक्ति की बाबत फैसला हो जाने की पूरी उम्मीद है।