फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी विश्व कप से पहले अंतिम शिविर के लिए 34 खिलाड़ी घोषित, सुनील- रमणदीप-लाकड़ा शामिल

Thu, 01 Nov 2018 05:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
HOCKEY team
विज्ञापन

अनुभवी स्ट्राइकर एसवी सुनील व रमणदीप सिंह और फुलबैक बीरेन्द्र लाकड़ा को हॉकी इंडिया ने बुधवार को विश्व कप से पहले अंतिम राष्ट्रीय शिविर के लिए चयनित 34 संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया है। यह शिविर भुवनेश्वर में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक कलिंगा स्टेडियम में चलेगा।

विज्ञापन


इससे इन तीनों के विश्व कप में खेलने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे चीफ कोच हरेन्द्र सिंह ने भी राहत महसूस कर रहे होंगे, क्योंकि ये तीनों मैच फिट होने पर तुरुप के इक्के साबित होंगे। रमणदीप ने ब्रेडा चैंपियंस ट्रॉफी के बाद घुटने के ऑपरेशन और लाकड़ा और सुनील ने घुटने की चोट से उबर कर एशियाई खेलों के बाद राष्ट्रीय शिविर में वापसी की है। 

डिप्सन को शामिल न करने पर उठे सवाल
ओडिशा के तेज तर्रार यंग फुलबैक डिप्सन टिर्की को कोर ग्रुप में जगह नहीं मिलना बड़े सवाल खड़े करता है। डिप्सन का घर में विश्व कप में खेलने का सपना अधूरा रह गया। 
विज्ञापन

 
ओडिशा के चार खिलाड़ी : कोर ग्रुप में फुलबैक लाकड़ा, सुमन बेक और अमित रोहिदास के साथ जोहोर कप में मलयेशिया में जूनियर टीम के लिए सबसे ज्यादा पांच गोल करने वाले स्ट्राइकर शिलानंद लाकड़ा के रूप में ओडिशा के चार खिलाड़ी शामिल हैं। 

सभी के पास मौका : भारत के चीफ कोच हरेन्द्र सिंह ने कहा, सभी 34 खिलाड़ियों के लिए विश्व कप के लिए दावेदारी पेश करने का मौका होगा। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हमारे लिए खुद को विश्व कप के लिए तैयार करने का मौका रही। हम अंतिम शिविर में खामियों को दूर करने पर ध्यान लगाएंगे। विश्व कप से पहले हमें खुद को अपनी रणनीति और शैली के मुताबिक खेलने और ढालने का बढ़िया मौका मिलेगा। 

शिविर के लिए चयनित खिलाड़ी : 
गोलरक्षक : पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा, कृष्ण बहादुर पाठक। 
रक्षापंक्ति : हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह, सुरेन्दर कुमार, अमित रोहिदास, जर्मनप्रीत सिंह, प्रदीप सिंह, सुमन बेक, मनदीप मोर, बीरेन्द्र लाकड़ा, रुपिंदर पाल सिंह। 
मध्यपंक्ति : मनप्रीत सिंह, चिंगलेनसाना सिंह, सुमित, सिमरनजीत सिंह, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, विवेक सागर प्रसाद, यशदीप सिवाच, विशाल अंतिल।
विज्ञापन

अग्रिम पंक्ति : आकाशदीप सिंह, गुरजंट सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुमित कुमार, गुरसाहिबजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, रमणदीप सिंह, एसवी सुनील।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें