फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने नीदरलैंड को 2-1 से मात देकर किया सीरीज पर कब्जा

Tue, 15 Aug 2017 01:05 PM IST
एजेंसी/भाषा
विज्ञापन
Hockey India - फोटो : PTI
विज्ञापन
गुरजांत सिंह और मनदीप सिंह के गोलों की बदौलत भारतीय पुरुष हाकी टीम ने यहां रोमांचक मुकाबले में दुनिया की चौथे नंबर की टीम नीदरलैंड को 2-1 से हरा दिया। मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम में भारत ने कल नौ जूनियर खिलाड़ियों को मौका दिया लेकिन इसके बावजूद नीदरलैंड की अनुभवी टीम को गुरजांत (चौथे मिनट) और मनदीप (51 मिनट) के गोल की बदौलत हराने में सफल रही। भारत ने इस तरह तीन मैचों की श्रृंखला भी जीत ली।
विज्ञापन


भारत ने शुरुआत से ही मेजबान टीम पर दबदबा बनाया और सकारात्मक इरादे से खेली। भारत को इसका फायदा चौथे ही मिनट में मिला जब पेनल्टी कार्नर पर टीम ने गोल किया। ड्रैग फ्लिक वरुण कुमार ने ली थी लेकिन उनके शाट को नीदरलैंड के गोलकीपर ने रोक दिया लेकिन रिबाउंड पर गुरजांत ने रिवर्स शाट से गोल दाग दिया। पुरुष टीम की ओर से यह गुरजांत का पहला गोल है। अरमान कुरैशी को भी इसके बाद गोल करने का मौका मिला लेकिन उनका शाट गोल से कुछ दूरी से बाहर निकल गया।

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही नीदरलैंड को पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर आकाश चिक्ते ने शानदार बचाव करते हुए विरोधी टीम के हमले को नाकाम किया। नीदरलैंड ने इसके बाद भारतीय टीम पर दबाव बनाया और तीन पेनल्टी कार्नर हासिल किए लेकिन चिक्ते ने इनमें से किसी पर भी विरोधी टीम को सफलता हासिल नहीं करने दी। मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें