फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय अभ्यास शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों को किया चयनित

Wed, 03 Jan 2018 08:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी इंडिया - फोटो : toi
विज्ञापन

हॉकी इंडिया (एचआई) ने बेंगलुरु में होने वाले राष्ट्रीय अभ्यास शिविर के लिए बुधवार को 33 संभावित पुरुष खिलाड़ियों को चयनित कर लिया है। बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में 4 जनवरी से शुरू होने वाले साल के पहले राष्ट्रीय अभ्यास शिविर का आगाज होगा। इस साल टीम को इस साल कई टूर्नामेंटों में हिस्सा लेना हैं।

विज्ञापन


10 दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अभ्यास शिविर के लिए युवा और अनुभवी पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है। भारत के लिए साल 2017 साल काफी शानदार रहा था। पिछले साल भारत एशिया कप का खिताब जीतने के अलावा ओडिशा में हुए हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में कांस्य पदक भी जीता था।

पढ़ेंः-  FIH चीफ नरिंदर बत्रा भारतीय ओलिंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
विज्ञापन


इस मामले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच शूअर्ड मरिने ने कहा कि न्यूजीलैंड में अभी हमने 8 मैच खेलने हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए अभ्यास शिविर को गंभीरता से ले रहे हैं। मरिने ने कहा, 'हमेशा की तरह ही खिलाड़ियों के पिछले टूर्नामेंट के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने की जरूरत है और इस शिविर में भी हम वैसा ही करेंगे। सबसे पहले हमें यह देखना होगा कि हमने पिछले टूर्नामेंट से क्या सबक लिया और हमें क्या सुधार करने की जरूरत है।' 

इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 2018 भारत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साल रहेगा, क्योंकि भारतीय टीम को इस साल अप्रैल में आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेना है। इसके बाद टीम को जुलाई में ब्रेडा में होने वाली चैंपियंस ट्राफी में खेलना है। इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम अगस्त में इंडोनेशिया में एशियाई खेलों में हिस्सा लेगी जबकि अक्टूबर में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना खिताब बचाने उतरेगी। वहीं, नवंबर में ओडिशा हॉकी विश्वकप भी खेलना है।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय अभ्यास शिविर के लिए 33 संभावित पुरुष खिलाड़ीः-
 
गोलकीपर- आकाश अनिल चिक्ते, सूरज करकेरा, पीआर श्रीजेश, कृष्ण बी पाठक।  
डिफेंडर- हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, दिपसान टिर्की, वरुण कुमार, रूपिंद्रपाल सिंह, बिरेंद्र लाकड़ा, सेरेंद्र कुमार, गुरिंदर सिंह, नीलम संजीप सेस, सरदार सिंह।  
मिडफिल्डर- मनप्रीत सिंह, चिंगलेनसाना सिंह, एसके उथप्पा, सुमित, कोथाजीत सिंह, सतबीर सिंह, निलाकांत शर्मा, सिमरनजीत सिंह और हरजीत सिंह।
फॉरवर्ड- एसवी सुनील, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह, रमनदीप सिंह, अरमान कुरैशी, यूसुफ, तलविंदर सिंह और सुमित कुमार।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें