फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: भारत ए हॉकी टीम ने आयरलैंड को 6-0 से हराया, लगातार दूसरी जीत हासिल की

Thu, 10 Jul 2025 02:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइंडहोवन (नीदरलैंड)

सार

उत्तम सिंह ने भारत ए के लिए पहला गोल किया, जिसके बाद कप्तान संजय ने स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद मिडफील्डर मोहम्मद राहील मौसीन ने लगातार दो गोल दागे। अमनदीप लाकड़ा और वरुण कुमार ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
भारत-ए टीम - फोटो : Hockey India Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने यूरोपीय दौरे पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां हॉकी क्लब ओरांजे रूड में आयरलैंड को 6-0 से करारी शिकस्त दी। यह भारत ए की आयरलैंड के खिलाफ लगातार दूसरी जीत है, जिसे उसने दौरे के पहले मैच में 6-1 से हराया था।
विज्ञापन


उत्तम सिंह ने भारत ए के लिए पहला गोल किया, जिसके बाद कप्तान संजय ने स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद मिडफील्डर मोहम्मद राहील मौसीन ने लगातार दो गोल दागे। अमनदीप लाकड़ा और वरुण कुमार ने एक-एक गोल किया।

भारतीय टीम का अगला मुकाबला शनिवार को फ्रांस से होगा। भारतीय कोच शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि टीम आयरलैंड के खिलाफ किए गए शानदार प्रदर्शन को फ्रांस के खिलाफ होने वाले मैच में भी जारी रखना चाहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आयरलैंड के खिलाफ हमारे दो मैच वाकई अच्छे रहे हैं और मैं खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हूं। अब हमारा सामना फ्रांस से होगा और मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखेगी।'
विज्ञापन


आयरलैंड और फ्रांस के अलावा भारत दो सप्ताह के अपने यूरोपीय दौरे में इंग्लैंड, बेल्जियम और मेजबान नीदरलैंड के खिलाफ भी खेलेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें