फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्यूरेस्टे और कोर्न एचआईएल में शामिल

Thu, 25 Oct 2012 03:56 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिए अगले महीने होने वाली नीलामी प्रक्रिया में जर्मनी के स्टार मिडफील्डर मार्टिन फ्यूरेस्टे और ओलिवर कोर्न भी शामिल होंगे। इसके अलावा जर्मनी से स्ट्राइकर डीके आस्कर और गोलकीपर जकोबी निकोलस भी नीलामी की होड़ में रहेंगे।
विज्ञापन


हॉकी इंडिया के महासचिव और एचआईएल के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि भारतीय हॉकी प्रशंसकों को जर्मनी के बड़े खिलाड़ियों को अपनी घरेलू लीग में खेलते देख बेहद खुश होगी। मुझे इस बात की भी खुशी है कि न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और कई यूरोपीय टीमों के खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों के साथ मिलकर एक टीम में खेलेंगे।’

27 वर्षीय जर्मन खिलाड़ी फ्यूरेस्टे 199 मैचों में अब तक 70 गोल दाग चुके हैं। इसके अलावा फ्यूरेस्टे 2010 में नई दिल्ली में खेले गए एफआईएच वर्ल्ड कप में रजत पदक तथा 2007 में स्वर्ण विजेता रही एफआईएच चैपियंस ट्रॉफी में भी जर्मनी टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें