फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व हॉकी दिग्गज हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक खेलों में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले 34 दिग्गज हॉकी खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया ने यहां एक भव्य समारोह में दो-दो लाख रुपये की एकमुश्त राशि देकर सम्मानित किया। समारोह में लंदन ओलंपिक के लिए जाने वाली भारतीय टीम भी मौजूद थी जिनसे पूर्व ओलंपियनों ने अपने अनुभवों को साझा किया। सम्मानित हुए 34 खिलाड़ियों में से 26 समारोह में मौजूद थे।
विज्ञापन


ओलंपिक में तीन बार के स्वर्ण विजेता लेस्ली क्लाउडियस, दो-दो बार के विजेता केशव दत्त और जसवंत राजपूत, रघुवीर लाल और हरपाल कौशिक इन दिग्गजों में शामिल थे। एस एम अली सैय्यद, चरणजीत सिंह, नंदी सिंह और बलवीर सिंह सीनियर स्वास्थ्य कारणों से समारोह में उपस्थित नहीं हो सके जबकि ए एस राणा, एलेन शेफील्ड, दर्शन सिंह और गुरुदेव सिंह देश से बाहर होने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके।

केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन और भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा तथा हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा भी इस अवसर पर मौजूद थे। इस दौरान बत्रा ने कहा, ‘भविष्य में दूसरे राष्ट्रीय खेल महासंघ इसी तरह अपनी एशियाड और विश्व कप विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे।’ पूर्व दिग्गजों ने माना कि लंदन में भारतीय टीम का पहला लक्ष्य सेमीफाइनल में प्रवेश होना चाहिए।
विज्ञापन


टीम लंदन में करेगी चमत्कार: नोब्स
समारोह के दौरान मौजूद भारतीय हॉकी टीम के कोच माइकल नोब्स ने कहा कि थोडे़ भाग्य के साथ टीम ओलंपिक में चमत्कार कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘हम ओलंपिक में सिर्फ भागीदारी के लिए नहीं जा रहे हैं। हम कुछ कर दिखाना चाहते हैं। हम पर यदि भाग्य थोड़ा भी मेहरबान रहे तो भारतीय हॉकी की तस्वीर बदल सकती है। हमारे पास एक प्रतिभाशाली टीम है लेकिन खिलाड़ियों में आत्मविश्वास होना चाहिए और अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा होना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें