फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस सुधारें तभी मिलेगी सफलता: सरदार

Tue, 09 Apr 2013 06:55 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जून में होने वाले विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल्स के लिए फिटनेस को सफलता की कुंजी बताने वाले भारतीय कप्तान सरदार सिंह ने कहा कि विश्व हॉकी लीग में ऑस्ट्रेलिया और मेजबान नीदरलैंड जैसी टीमों का सामना करने के लिए अपार परिश्रम करना होगा।
विज्ञापन


करीब दो महीने के ब्रेक के बाद बंगलूरू में चल रहे अभ्यास शिविर के जरिये मैदान पर लौटे सरदार ने कहा, ‘यह ब्रेक जरूरी था क्योंकि हॉकी इंडिया लीग में खेलने और लगातार यात्रा से शरीर थक गया था। इसके बाद तरोताजा होना जरूरी था और अब हम नई ऊर्जा के साथ तैयार हैं।’

उन्होंने इस बात से इनकार किया कि इस ब्रेक का असर खिलाड़ियों की लय पर पड़ेगा। भारत को अब 13 से 23 जून तक नीदरलैंड के रोटरडम में विश्व लीग के सेमीफाइनल्स खेलने हैं।
विज्ञापन


इसमें भारत के अलावा नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, न्यूजीलैंड और आयरलैंड भाग लेंगे और इनमें से तीन या चार का चयन अंतिम दौर के लिए होगा।

वहीं 29 जून से सात जुलाई तक मलयेशिया के जोहोर बाहरू में होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी, अर्जेंटीना, मलयेशिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया और पाकिस्तान की टक्कर होगी जिनमें से चार टीमें अगले दौर में जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें