फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Women's WC Qualifiers: इटली को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम, अब इंग्लैंड से होगा सामना

Fri, 13 Mar 2026 10:56 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इटली को हराया।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : Hockey India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने मनीषा चौहान के तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की मदद से शुक्रवार को एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर के सेमीफाइनल में इटली को 1-0 से हराया। अब खिताब के लिए उसका सामना इंग्लैंड से होगा। मिडफील्डर मनीषा ने तीसरे क्वार्टर के 40वें मिनट में निर्णायक गोल किया। भारत इस साल 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप में पहले ही जगह बना चुका है।
विज्ञापन


मनीषा के निर्णायक गोल से मिली जीत
भारत ने जोरदार शुरुआत की, लेकिन इटली ने तुरंत जवाब दिया और आक्रामक हमले किए। हालांकि भारत ने दूसरे क्वार्टर में लय हासिल कर ली। दूसरे हाफ के शुरुआती मिनटों में इटली ने जोरदार हमला किया, लेकिन भारत की गोलकीपर बीचू देवी खारिबाम ने इसका बचाव किया। भारत को 40वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार टीम ने इसे गोल में बदल दिया। मनीषा ने एक जबरदस्त ड्रैग फ्लिक मारी, जो इटली के डिफेंस को भेदते हुए नेट में चली गई।

भारत ने आखिरी क्वार्टर में अपनी बढ़त बढ़ाने के लिए दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन इटली ने मजबूत डिफेंस के साथ उन्हें रोक लिया। इटली ने मैच के आखिरी मिनटों में अपना सब कुछ झोंक दिया और 59वें मिनट में एक अहम पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन वह बराबरी का गोल करने से चूक गया। इससे पहले इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड को 2-0 से हराया। इसमें लोटी बिंगहैम (25वां मिनट) और ड्रसी बॉर्न (29वां मिनट) ने गोल दागकर टीम को फाइनल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें