अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) इस साल के बाद हॉकी सीरीज टूर्नामेंट नहीं करवाएगा ताकि सदस्य संघ उपमहाद्वीपीय क्वालिफायर और चैंपियनशिप पर फोक्स कर सकें।
प्रो लीग के पहले सत्र को सफल बताते हुए एफआईएच ने कहा कि इस साल के बाद यह टूर्नामेंट नहीं होग जो विश्व कप और ओलंपिक क्वालिफायर भी होते हैं।
यह फैसला नरिंदर बत्रा की अध्यक्षता में 15 और 16 मार्च को एफआईएच कार्यकारी बोर्ड की साल की पहली बैठक में लिया गया।