फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH चीफ नरिंदर बत्रा भारतीय ओलिंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

Fri, 15 Dec 2017 08:44 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
नरिंदर बत्रा - फोटो : indianexpress
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष बन गए हैं। इस पद पर वो चार साल तक बने रहेंगे। बत्रा के अलावा राजीव मेहता महासचिव पद पर निर्वाचित हुए है।   
विज्ञापन


गौरतलब है कि चुनाव में बत्रा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उन्हें 142 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अनिल खन्ना को 13 वोट ही हासिल कर पाए। आनंददेश्वर पांडे कोषाध्यक्ष जबकि आर के आनंद उपाध्यक्ष चुने गए। आर के आनंद को 96 मत पड़े जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जे गहलोत को 35 वोट प्राप्त हुए।   

चुनाव जीतने के बाद बत्रा ने कहा, 'वह 2032 ओलिंपिक, 2030 एशियाई खेल और 2026 राष्ट्रमंडल खेल की मेजबानी का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखेंगे। अभी मुझे आईओए अध्यक्ष का पदभार संभालना है। एक बार पदभार संभालने के बाद आईओए सरकार के पास 2032 ओलिंपिक, 2030 एशियाई खेल और 2026 राष्ट्रमंडल खेल की मेजबानी का प्रस्ताव लेकर जाएगा। हमें बड़ा सोचना चाहिए लेकिन इन खेलों की मेजबानी सरकार पर निर्भर होगी क्योंकि कोषों को मंजूरी उन्हें ही देनी है।'
विज्ञापन


पढ़ें- IOA अध्यक्ष रामचंद्रन को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

इसी के साथ 60 वर्षीय बत्रा राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष बनने वाले चुनिंदा प्रशासकों में शामिल हो गए हैं। बत्रा इससे पहले हॉकी इंडिया के अध्यक्ष रह चुके हैं। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के पूर्व अध्यक्ष अनिल खन्ना के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से नाम वापस लिए जाने के बाद बत्रा का अध्यक्ष पद पर चुना जाना मात्र औपचारिकता रह गया था। इससे पहले भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष बैश्य भी शुरुआत में अध्यक्ष पद की दौड़ में थे लेकिन बाद में उन्होंने नाम वापस ले लिया था।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें