अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने कटक (ओडिशा) के बाशिंदे विश्वरंजन सारंगी को तरक्की देकर एडवांसमेंट पैनल में तकनीकी अधिकारी बनाया है। बैंकॉक में 2018 पुरुष यूथ ओलंपिक गेम्स क्वॉलिफायर्स और इपोह में 27वें अजलान शाह कप में जज के रूप में उन्होंने शानदार काम किया था।