फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यानचंद को शायरी का भी था शौक, फिल्मी सितारों के लिए लिखी खूबसूरत पंक्तियां  

Mon, 16 Oct 2017 12:23 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद - फोटो : Sportskeeda.com
विज्ञापन
हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। वजह यह कि उनके बारे में ज्यादा नहीं लिखा गया। जो भी संस्मरण उनके जीवन के मिलते हैं वह या तो उनके करीबी लोगों ने सुनाएं हैं या फिर परिजनों ने उनके बारे में यह जानकारी दी है। ध्यानचंद हॉकी के महान खिलाड़ी होने के साथ-साथ शायरी के भी आला दर्जे के शौकीन थे। खास बात है कि उन्होंने फिल्मी सितारों पर शायरी लिखी थीं।
विज्ञापन


पढ़ेंः- जानिए, सचिन तेंदुलकर कैसे हो गए भारत रत्न के लिए ध्यानचंद से आगे  


ऑनलाइन मीडिया के अनुसार ध्यानचंद के शायरी के शौक का खुलासा उनकी बहू मीना ने अपनी किताब 'ध्यानचंद की कहानी, अपनों की जुबानी' में किया है। मीना ने कहा कि बाबू जी हॉकी के तो दीवानें ‌थे ही, साथ ही शायरी का भी बहुत शौक रखते थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सायरा बानो, जरीना बहाव और रेखा पर शायरी लिखी।  

पढ़ेंः-  चोटिल ध्यानचंद जब साथियों से बोले, बदले की भावना के सा‌थ मत खेलो

अमिताभ के बारे में उन्होंने लिखा था कि 'कभी हम उफ, कभी हाय, कभी फरियाद करते हैं, खुदाया क्यों नहीं मिलते जिन्हें हम याद करते हैं'। 1976 के दौर में ध्यानचंद ने यह लिखकर इस शायरी के ऊपर अमिताभ बच्चन लिखा हुआ था। रेखा-शशि कपूर के लिए उन्होंने लिखा था कि 'मुझे इसका गम नहीं है कि बदल गया जमाना, मेरे जिंदगी है तुमसे कहीं तुम बदल न जाना'। हेमामालिनी पर लिखा था-'नाज था जिस पर मुहब्बत में साथ देंगे, गुजरे जब सामने से तो अजबनी से थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने के लिए हस्ताक्षर करें यहां- goo.gl/hYuwMF

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें