फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ध्यानचंद ने मन को समझाया, अगर काबिल हूं तो मौका मिल ही जाएगा 

Wed, 27 Sep 2017 02:40 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
ध्यानचंद - फोटो : The indian express
विज्ञापन
ध्यानचंद 16 साल की अवस्‍‌था में 1921 में सेना में भर्ती हुए थे। वह इस दौरान लगातार हॉकी खेलते रहे। उनकी भर्ती के ठीक पांच साल बाद 1926 में सेना ने अपनी हॉकी टीम को न्यूजीलैंड भेजने का मन बनाया। सेना के पहले विदेशी दौरे के लिए खिलाड़ियों की तलाश शुरू हो गई। सेना खिलाड़ियों को खोजने में लग गई। इस बीच ध्यानचंद ने किसी तरह की सिफारिश नहीं लगवाई और ना ही रेजीमेंट के अधिकारियों के चक्कर काटे बल्कि वह लगातार अभ्यास करते रहे। 
विज्ञापन


पढ़े:- जानिए, सचिन तेंदुलकर कैसे हो गए भारत रत्न के लिए ध्यानचंद से आगे

स्वाभिमानी ध्यानचंद ने इस दौरान अपने मन को समझाया कि अगर काबिल हूं तो मौका मिल ही जाएगा। फिर एक दिन कमांडिंग ऑफिसर ने उन्हें बुलाया और कहा, 'जवान तुम हॉकी खेलने के लिए न्यूजीलैंड जा रहे हो'। इतना सुनते ही ध्यानचंद बहुत खुश हुए। खुशी इतनी थी कि मुंह से एक शब्द नहीं निकला। आखिर क्यों न हो यह ध्यानचंद का पहला विदेशी दौरा था। 

पढ़े:- जब ध्यानचंद की हॉकी तुड़वा कर हुई जांच, चुंबक होने की थी आशंका 

यादगार रहा यह दौरा 

पहले विदेशी दौरे को ध्यानचंद ने यादगार दौरा बनाने के लिए काफी मेहनत की। न्यूजीलैंड में टीम ने कुल 21 मैच खेले 18 में उसे जीत मिली। भारत ने सभी मैचों कुल 192 गोल किए थे। जिनमें से 100 गोल अकेले ध्यानचंद ने किए थे। यह आंकड़ा ध्यानचंद की हॉकी की प्रतिभा को बयां करने के लिए काफी है। ध्यानचंद को इस दौरे के बाद दुनिया में भी लोकप्रियता मिलने लगी। 
विज्ञापन


आगामी दिनों में हम हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जीवन से जुड़े रोचक किस्सों को आपसे खबर के ज‌रिए साझा करते रहेंगे। ऐसी खबरें ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने की हमारी मुहिम का एक अहम हिस्सा हैं।  
विज्ञापन



ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने के लिए हस्ताक्षर करें यहां- goo.gl/hYuwMF
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें