राजधानी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के सुरक्षा प्रमुख को हॉकी इंडिया के अधिकारियों के साथ नशे की हालत में गाली गलौच करने और बीती रात खत्म हुई हीरो हाकी विश्व लीग राउंड दो के समाप्त होने के बाद काम करने में बाधा डालने के लिये गिरफ्तार किया गया। ध्यानचंद स्टेडियम के सुरक्षा प्रमुख संसार पवार को बीती रात हाकी इडिया द्वारा दायर की गयी एफआईआर के बाद तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया।
निजी सुरक्षा फर्म ष्सिक्योरिटी स्लूथष् के कर्मचारी पवार को हालांकि मजिस्ट्रेट राय सिंह खत्री के सामने पेश करने के बाद आज जमानत पर रिहा कर दिया गया। हाकी इंडिया के सूत्र ने कहा, 'पवार लगातार ऐसे काम करता रहता है। वह काम के समय में भी हमेशा शराब पीकर आता है।
बीती रात उसने बड़ा हंगामा कर दियाए जब उसने हॉकी विश्व लीग के दौरान इस्तेमाल किये गये उपकरणों को लेकर स्टेडियम से बाहर जा रहे भारी वाहनों को उसे घूस दिये बिना या शराब दिए बिना जाने देने से इंकार कर दिया। उसने नशे की हालत में हाकी इंडिया के कई शीर्ष अधिकारियों से गाली गलौच की, जो उससे बात करने की कोशिश कर रहे थे। हम इस मामले को भारतीय खेल प्राधिकरण से उठाएंगे क्योंकि ध्यानचंद स्टेडियम उनकी प्रापर्टी है और साइ ने ही इस सुरक्षा फर्म से अनुबंध किया है।'