फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HIL: दिल्ली वेवराइडर्स ने मुंबई मैजिशियन को रौंदा

Thu, 17 Jan 2013 12:19 AM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजबान दिल्ली वेवराइडर्स ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में मुंबई मैजिशियन को 2-1 से शिकस्त दी। एचआईएल में दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है। दिल्ली के लिए रुपिदंर पॉल सिंह ने 26वें और नौरिस जोंस ने 49वें मिनट में गोल ठोके जबकि मुंबई के लिए संदीप सिंह ने 50वें मिनट में एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन


मुंबई के कप्तान ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह के पास आखिरी मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए अपनी टीम को बराबरी दिलाने का सुनहरा मौका था लेकिन वह चूक गए। मुंबई को 69वें मिनट में पांचवा पेनाल्टी कार्नर मिला जो फिर स्ट्रोक में बदल गया। संदीप यह स्ट्रोक लेने खुद आए लेकिन उनका शॉट गोलपोस्ट से टकरा गया।

हालांकि संदीप ने यह दिखाने की कोशिश की कि उनका शॉट गोलपोस्ट के अंदरूनी हिस्से से टकराया था। दिल्ली को भी पहले क्वार्टर में ही पांच मिनट के अंतराल में गोल करने के दो बेहतरीन मौके मिले लेकिन मुंबई के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शानदार बचाव कर मेजबानों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी लेकिन दूसरे क्वार्टर में रुपिंदर ने 26वें मिनट में गोल करके दिल्ली का खाता खोला। दिल्ली के कप्तान सरदार सिंह मैन ऑफ द मैच बने।  
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें