फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचएफ को भारत के पाक दौरे की उम्मीद

Wed, 16 Jan 2013 11:47 PM IST
कराची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (पीएचएफ) के अध्यक्ष कासिम जिया को उम्मीद है कि हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच चल रही टेंशन के बावजूद भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी। दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर चल रहे तनाव के चलते हाल में नौ पाकिस्तानी खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में भाग लेने से रोक दिया गया है। भारत का आगामी मार्च में पाकिस्तान का प्रस्तावित दौरा है।
विज्ञापन


जिया ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच हॉकी संबंध सामान्य रहेंगे और मार्च में भारत-पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित हॉकी सीरीज तय कार्यक्रम के अनुसार खेली जाएगी।’ हालांकि कासिम जिया ने माना कि भारत और पाकिस्तान के संबंधों के बारे में निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले तय सबकुछ ठीक था। हमारी क्रिकेट टीम भारत दौर पर गई थी और बिना किसी परेशानी के वापस आई थी। हमारे हॉकी खिलाड़ियों को भी वीसा हासिल हो गया था। लेकिन अब स्थिति अलग है। मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द ही चीजें सामान्य हो जाएगी।’
विज्ञापन


इस बीच, जिया ने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि एचआईएल में शामिल पाक खिलाड़ियों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हालांकि पाक खिलाड़ी स्वदेश वापस लौट रहे हैं लेकिन भारतीय अधिकारियों ने मुझे आश्वस्त किया है कि खिलाड़ियों को तय समझौते के अनुसार पैसा दिया जाएगा।’
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें