चंडीगढ़ ने पंजाब को 2-1 से हराकर तीसरा हॉकी इंडिया सब जूनियर नार्थ जोन पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप खिताब जीत लिया।
कंवलजीत सिंह के मैदानी गोल से पंजाब ने मैच के 20वें मिनट में बढ़त बना ली लेकिन तीन मिनट बाद ही मनजिंदर सिंह ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।
दूसरे हाफ में चंडीगढ़ ने मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखा और 64वें मिनट में हरमीत सिंह ने गोल ठोक टीम को जीत दिला दी। महिला वर्ग का खिताब हरियाणा ने चंडीगढ़ को 3-1 से हराकर जीता।