फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया

Sat, 11 Jun 2016 11:44 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया - फोटो : Getty
विज्ञापन
लंदन में खेली जा रही दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए मेज़बान ग्रेट ब्रिटेन को 2-1 से हरा दिया। भारत ने बेहद तेज़ गति से खेल की शुरूआत की। 17वें मिनट में भारत के मंदीप सिंह ने मैदानी गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इससे पहले कि ग्रेट ब्रिटेन की टीम संभलती, भारत को 34वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला। भारत के हरमनप्रीत सिंह ने इसे गोल में बदलने में कोई ग़लती नही की।
विज्ञापन


लेकिन एक मिनट बाद ही ग्रेट ब्रिटेन को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे जैक्सन एशले ने गोल में बदलकर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को गोल करने का कोई अवसर नही दिया। रविवार के अवकाश के बाद अब भारत का अगला मुक़ाबला सोमवार को बेल्जियम से होगा। रियो ओलंपिक से पहले भारतीय हॉकी टीम के लिए अपना दम-ख़म दिखाने का यह बेहतरीन अवसर है, ख़ासकर तब जब भारतीय टीम दुनिया भर की शीर्ष टीमों के बीच खेल रही है। भारत और ग्रेट ब्रिटेन के अलावा इस टूर्नामेंट में जर्मनी, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें