फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक दे इंडिया! भारत ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में 4-0 के बड़े अंतर से रौंदा

Sat, 23 Jun 2018 09:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार की उपविजेता भारत ने पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराकर किया। शनिवार को खेले गए इस टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा। भारत ने शुरुआत से ही मैच पर अपना दबदबा जमाए रखा था। मगर पहले हाफ में सिर्फ एक ही गोल हुआ। लेकिन, आखिरी 10 मिनट में भारत ने 3 दनदनाते हुए गोल ठोक डाले। भारत को अब अपना अगला मुकाबला रविवार को ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना से खेलना है।

विज्ञापन


भारत की तरफ से रमनदीप सिंह ने पहला गोल किया। दूसरा हाफ खत्म होने के बाद भारत ने दूसरा गोल किया। यह गोल दिलप्रीत सिंह ने दिलाया। खेल खत्म होने में जब 3 मिनट से भी कम वक्त बचा था, तब मंदीप सिंह ने तीसरा गोल किया। अंतिम पलों में चौथा और आखिरी गोल ललित की स्टिक से आया।  भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच के आखिरी के पांच मिनट में 3 गोल किए।

मैच के पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने गोल करने की कोशिश की लेकिन किसी के हाथ भी सफलता नहीं लगी। दूसरे क्वार्टर के 10वें मिनट में रमनदीप ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद और कोई गोल नहीं हो सका। पाकिस्तानी डिफेंस दूसरे क्वार्टर में भी मजबूत नजर आया लेकिन भारत उसे भेदने में कामयाब हो ही गया।
विज्ञापन


फर्स्ट हाफ में पिछड़ने के बाद पाकिस्तान की टीम नई रणनीति के साथ मैदान में उतरी लेकिन तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही पाकिस्तान ने बराबरी कर ली होती। लेकिन भारत की रिव्यू की अपील के बाद रेफरी ने इसे गोल नहीं दिया गया और भारत 1-0 से आगे रहा। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों कोई गोल नहीं कर सकीं। 

चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने गोलों की झड़ी लगा दी। पहले दिलप्रीत ने शानदार गोल कर भारत की बढ़त को दुगना कर दिया। दिलप्रीत ने चौथ क्वार्टर के आठवें मिनट में शानदार अंदाज में गेंद को सीधे पाकिस्तानी पोस्ट पर पहुंचाकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद मैच में चार मिनट शेष रहते मनदीप सिंह ने गोल कर पाकिस्तान को 3-0 से पीछे कर दिया। मैच के आखिरी मिनट में रमनदीप के पास को ललित उपाध्याय ने फ्लिक कर गोल में पहुंचा दिया और भारत ने 4-0 से मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें