फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या टीम इंडिया जीत पाएगी हॉकी विश्व कप, लगातार दूसरी बार मेजबानी करने के लिए तैयार भारत

Mon, 11 Nov 2019 06:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह
विज्ञापन

भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम 2023 विश्व कप में पोडियम स्थान हासिल कर अधूरा काम पूरा करने की कोशिश करेगी क्योंकि वह घरेलू मैदान में पिछले चरण में ऐसा करने में विफल रही थी। भारत लगातार दूसरी बार पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन


भुवनेश्वर ने 2018 में पिछले चरण में प्रतियोगिता का आयोजन किया था। भारत इस तरह चार पुरूष विश्व कप आयोजित करने वाला पहला देश बन गया है, जिसने मुंबई में 1982 में और 2010 में नई दिल्ली में इसकी मेजबानी की थी।

मनप्रीत ने कहा, ‘हम यह जानकर काफी उत्साहित हैं कि भारत ने फिर 2023 में एफआईएच पुरूष विश्व कप की मेजबानी का अधिकार हासिल किया। हम 2018 में सफल नहीं हो सके, हालांकि हमारे पास 2018 में विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने का बढ़िया मौका था।’ 
विज्ञापन


13 से 29 जनवरी तक होने वाले 2023 विश्व कप के बारे में उन्होंने कहा, ‘नीदरलैंड के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में मिली हार हमारे लिए काफी निराशाजनक थी, लेकिन अब भारत फिर से विश्व कप की मेजबानी करेगा तो हम इसे एक और मौके के रूप में देख रहे हैं जिसमें हम अधूरा काम पूरा करेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें