बेल्जियम के इमैनुअल ब्रोइक्स जांघ में मांसपेशी के कारण आए खिंचाव के कारण हॉकी विश्व कप से बाहर हो गए हैं। बेल्जियम ने एंटोइन किना उनकी जगह अपनी टीम में शामिल किया है। किना भारत को 2016 में हुए जूनियर विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली बेल्जियम की टीम में थे।
कनाडा के ब्रेंडन परेरा भी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। कनाडा ने उनकी जगह 26 वर्षीय फ्लोरिस वॉन सन को शामिल किया है। बेल्जियम ने किना और कनाडा ने वान सन को अपनी टीम में शामिल करने का अनुरोध किया था जिसे एफआईएच ने मान लिया। ये दोनों खिलाड़ी अपनी अपनी टीम को 8 दिसंबर के मैच के लिए उपलब्ध होंगे।