फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी विश्व कप 2018: ऑस्ट्रेलिया सबसे पहले क्वार्टर फाइनल में, इंग्लैंड को 3-0 से हराया

Tue, 04 Dec 2018 11:41 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, भुवनेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड को आखिरी क्वार्टर में रक्षापंक्ति की ढील का खामियाजा भुगतना पड़ा। शुरू के तीन क्वॉर्टर में इंग्लैंड के ल्यूक टेलर और माइकल हॉरी ने ऑस्ट्रेलिया के स्ट्राइकर जैक व्हिटन और
विज्ञापन

मिडफील्डर ब्लैक गोवर्स की मुस्तैदी से चौकसी की। 

आखिरी क्वार्टर में टेलर और हारी ने ऑस्ट्रेलिया के व्हिटन और गोवर्स की चौकसी में ढील क्या दी उन्होंने इंग्लैंड का किला बिखेर बुरी तरह बिखेर दिया। जैक व्हिटन, ब्लैक गोवर्स और कॉरी वेयर के आखिरी क्वॉर्टर में नौ मिनट के भीतर दागे तीन बेहतरीन मैदानी गोल की बदौलत मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड पर यहां हॉकी विश्व कप में 3-0 से दमदार जीत हासिल की। 

दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया कलिंगा स्टेडियम में मंगलवार को लगातार दूसरी जीत के साथ पूल बी शीर्ष पर रहकर सबसे पहले सीधे क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई। दुनिया की 17 वें नंबर की टीम चीन के तीसरे क्वार्टर में बढ़त लेने के बाद अगले ही मिनट में दुनिया की दसवें की टीम आयरलैंड ने गोल कर मैच एक-एक से ड्रॉ कराया। 
विज्ञापन


चीन की टीम दो मैचों से दो ड्रॉ के साथ पूल बी में दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड और आयरलैंड के दो मैचों से मात्र एक-एक हैं। चीन को आखिरी मैच लगातार तीसरी और कुल चौथी बार खिताब जीतने के मकसद से इस विश्व कप में खेलने आई मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। 

ऐसे मेंचीन के क्रॉसओवर से इस पूल में क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बेशक कम हो लेकिन उसकी टीम ने अपने जीवट से सभी को अपना मुरीद बना दिया है। पांचवां विश्व कप खेल रहे इंग्लैंड के बैरी मिडलटन ने शुरू के दो क्वॉर्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेमेकर की बढ़िया ढंग से निभाई।

उन्होंने आगे साथी स्ट्राइकर जेसगाल और डेविड कॉनडोन के लिए आगे गेंद बढ़ाने के साथ पीछे आकर अपनी रक्षापंक्ति की भी मदद की। ब्लैक गोवर्स, डायलान वूदरस्पून और टिम ब्रैंड ने मिडफील्डर मैथ्यू स्वान की मदद से इंग्लैंड के गोल पर दबाव बनाकर ऑस्ट्रेलिया को मैच के 21वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर दिलाए पहले पर ब्लैक गोवर्स और दूसरे पर मैट डासन के फ्लिक को इंग्लैंड के गोलरक्षक जॉर्ज पिनार ने रोक कर अपनी टीम को गोल खाने से बचाया।

ऑस्ट्रेलिया ने गोल करने के लिए आखिरी क्वार्टर में पूरी ताकत दुनिया की सातवें नंबर की टीम इंग्लैंड के गोल पर हमले बोलने में लगा दी। जैक व्हिटन ने चौथे क्वॉर्टर में डी के भीतर लगी भीड़
में गेंद को गोल में डालकर ऑस्ट्रेलिया का खाता खोला। 

तीन मिनट बाद ब्लैक गोवर्स ने डी के ठीक उपर से तेज शॉट जमा गोल कर ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से आगे कर दिया। कॉरी वेयर ने खेल खत्म होने से चार मिनट पहले डी के ठीक उपर से तेज शॉट जमा गोल कर ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से आगे कर उसकी पक्की कर दी। 

ऑस्ट्रेलिया को मैच में तीन और इंग्लैंड को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन दोनों टीमों के गोलरक्षक ने मुस्तैदी दिखाकर इसे बेकार कर दिया ।

चीन बढ़त लेने के बाद फिर ड्रॉ पर मजबूर: चीन की टीम ने चमत्कार भले नहीं किया लेकिन अपने से दस पायदान उपर आयरलैंड के खिलाफ भी अपना मैच एक-एक से ड्रा खेल कर अंक बांटे। चीन बढ़त लेने के बाद लगातार दूसरे मैच में ड्रॉ पर मजबूर हुआ। 

चीन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच दो-दो गोल से ड्रॉ खेला था। मंगलवार के मैच में दोनों गोल तीसरे क्वॉर्टर के आखिर तीन मिनट में हुए। दिहाओ मेंग ने दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर गेंद जिन गुओ की ओर सरकाई।

गुओ ने तेज फ्लिक से आयरलैंड के कप्तान और गोलरक्षक डेविड हार्ट को छका मैच के 43वें मिनट में गोल कर 1-0 से आगे कर दिया। शेन के पास पर अगले ही मिनट में एलन सदर्न ने गोल कर आयरलैंड को एक-एक की बराबरी दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें