फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HWL2017: डोकियर के एकमात्र गोल ने बेल्जियम को दिलाई जीत, स्पेन को दी 1-0 से मात

Sat, 09 Dec 2017 10:11 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
बेल्जियम बनाम स्पेन - फोटो : toi
विज्ञापन
भुवनेश्वर में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स के क्लाफिकेशन मैच में शनिवार को बेल्जियम ने स्पेन को 1-0 से करारी शिकस्त दी। स्ट्राइकर सेबेस्तियन डोकियर के चौथे मिनट में दागे एकमात्र गोल से ओलंपिक रजत पदक विजेता वर्ल्ड नंबर-3 टीम बेल्जियम ने स्पेन को 1-0 से हराकर हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में पांचवां स्थान पाया। 
विज्ञापन


स्पेन की टीम को यह मैच हारने के कारण छठे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। क्वॉर्टर फाइनल में हारने वाली इन दोनों यूरोपीय टीम के बीच जवाबी हमलों के साथ चुस्त मैन टू मैन मार्किंग की बानगी देखने को जरूर मिली लेकिन बेल्जियम के कप्तान थॉमस ब्रील्स, सेबेस्तियन डॉकियर और सैड्रिक चार्लियर ने परस्पर तालमेल से खेलते हुए पहले और आखिरी क्वॉर्टर में बराबर स्पेन के गोल पर हमले बोल कर उसके गोल पर दबाव बनाए रखा।

पढ़ेंः-कोच मारिन ने कहा, बेल्जियम के खिलाफ जीतना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

बेल्जियम के गोलकीपर विंसेंट वनाश और दुनिया की नौंवे नंबर की टीम स्पेन के गोलकीपर कुइको कॉर्टेज ने बेहतरीन बचाव किए। दोनों टीमों को मैच में दो-दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन दोनों टीम के गोलकीपर इस इम्तिहान में खरे उतरे और मुस्तैदी से अपने किले की हिफाजत की।
विज्ञापन


स्पेन ने आखिरी मिनट तक बेल्जियम के गोल पर दबाव बनाए रखते हुए बराबरी पाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन उसकी यह कोशिश नाकाम रही। बेल्जियम पेनल्टी कॉर्नर पर अपने अचूक ड्रैग फिल्क के कारण गोल करने का प्रमुख हथियार रहे लोइक ल्युपर्ट के ड्रैग फिल्क को स्पेन के गोलकीपर कोर्टेज ने रोक कर बेकार किया। इससे पहले ओलंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम से शूटआउट में 3-2 से हार गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें