फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच मारिन ने कहा, बेल्जियम के खिलाफ जीतना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Thu, 07 Dec 2017 08:58 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
शोर्ड मारिन, पुरूष हॉकी कोच - फोटो : Scroll.in
विज्ञापन
हॉकी वर्ल्ड लीग के क्वार्टर फाइनल में भारत ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट बेल्जियम से शूटआउट में 3-2 से जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम के कोच शोर्ड मारिन ने इस जीत को अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार कर रही है।
विज्ञापन


हॉकी वर्ल्ड लीग के क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमें निर्धारित समय तक 3-3 के स्कोर की बराबरी पर थी। जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। शूटआउट में भारतीय गोलकीपर ने बेल्जियम के आखिरी मौके को सफल नहीं होने दिया। गोलकीपर आकाश चिकते ने बेल्जियम के खिलाड़ी के गोल का बेहतरीन बचाव किया और इसके साथ ही भारत ने यह मुकाबला शूटआउट में जीत लिया।

पढ़ेंः- HWL2017: टीम इंडिया ने ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट बेल्जियम को मात दी, सेमीफाइनल में किया प्रवेश

मारिन ने मैच के बाद कहा, 'बेल्जियम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है और उसके खिलाफ जिस तरह से टीम ने खेला, उससे मैं काफी खुश हूं। हमारे खेल में निरंतर निखार आ रहा है और उसका एक नमूना सबको देखने को मिला। बेल्जियम के खिलाफ यह टूर्नामेंट अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।' 
विज्ञापन


पेनल्टी शूटआउट में पिछले दिनों की गई कड़ी मेहनत का परिणाम सफल हुआ। भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह भी पेनल्टी कार्नर पर अच्छे प्रदर्शन से खुश थे। मनप्रीत ने कहा, 'हमने पेनल्टी कार्नर पर गोल करने के लिए काफी कड़ी मेहनत की थी और यह मैच में भी दिखा। पेनल्टी कार्नर पर प्रदर्शन से मैं संतुष्ट हूं।' उन्होंने हालांकि अपने खिलाडियों को कहा है कि वो अपने सेमीफाइनल पर ध्यान केंद्रित करें।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें