लंदन ओलंपिक की हॉकी प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व करने वाले आस्टिन स्मिथ सहित उनके देश के कई सितारे पांच जनवरी को हॉकी इंडिया लीग की खिलाड़ियों की नीलामी में उतरेंगे। हॉकी इंडिया के महासचिव और लीग के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा ने कहा, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 56 मैचों में दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व करने वाले और 2009 में एफआईएच विश्व आल स्टार टीम का हिस्सा रह चुके स्मिथ लीग में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।’ स्मिथ के अलावा ड्रैग फ्लिकर जस्टिन रीड रोस, लायड नोटिस जोंस और थोर्नटन मैक्डेड भी नीलामी में उतरेंगे।