फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकलन समिति ने ओल्टमैंस और वाल्श पर भरोसा जताया

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में भारतीय हॉकी टीम के नौवें स्थान के निराशाजनक स्थान के बावजूद इस प्रदर्शन की समीक्षा के लिए गठित हॉकी इंडिया की 11 सदस्यीय आकलन समिति ने टीम के हाई परफारमेंस निदेशक रोलैंट ओल्टमैंस और प्रमुख कोच टैरी वाल्श पर भरोसा जताते हुए कहा है कि उन्हें और समय देने की जरूरत है। हॉकी इंडिया ने विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए 11 सदस्यीय समिति गठित की थी, जिसने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो दिन मैराथन बैठक की और टीम के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं का आकलन किया। इस समिति के अध्यक्ष हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा थे। समिति के दो प्रमुख सदस्यों विश्व कप विजेता कप्तान अजित पाल सिंह और हरबिंदर सिंह ने शनिवार को यहां ओल्टमैंस और वाल्श के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में समिति के आकलन को रखा और कहा कि विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन में कई सकारात्मक चीजें देखने को मिली और अच्छे परिणाम पाने के लिए धैर्य दिखाने की जरूरत है। ओल्टमैंस और वाल्श दोनों ने एक स्वर में कहा कि भारत में सिस्टम में ही काफी खराबी है और इसे रातोंरात ठीक नहीं किया जा सकता। एक सही परिणाम तक पहुंचने के लिए टीम को लंबा समय देने की जरूरत है। हमारा पहला लक्ष्य धीरे-धीरे भारत को टॉप छह में ले जाना है और फिर टॉप चार में जिसके बाद हम ओलंपिक और विश्व कप में पदक की उम्मीद कर सकेंगे। लेकिन यह सब कुछ इतना आसान नहीं है और इसमें समय लगेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें