फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हॉकी इंडिया से पूछो, क्यों खराब है टीम का प्रदर्शन’

Sat, 03 Nov 2012 08:58 PM IST
जालंधर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी पंजाब की ओर से आयोजित प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लेने आए भारतीय हॉकी टीम के कोच माइकल नॉब्स शनिवार को यहां हॉकी की दुर्दशा के सवालों का सीधा उत्तर देने से बचते नजर आए। लंदन ओलंपिक में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के सवाल पर उनका जवाब था कि हॉकी इंडिया से पूछो, क्यों खराब है टीम का प्रदर्शन।
विज्ञापन


बकौल नॉब्स, ‘मैं आपके किसी भी सवाल का उत्तर देने में सक्षम नहीं हूं। ओलंपिक में टीम के खराब प्रदर्शन के बारे में कुछ भी पूछना है तो आप हॉकी इंडिया से पूछिए। स्थिति से सभी अवगत हैं। इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। बेहतर होगा कि आप हॉकी के शीर्ष संगठन से बातचीत की जाए। हॉकी इंडिया ने मुझे इस बारे में बोलने से या मीडिया से बातचीत करने से मना किया हुआ है। इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। बेहतर होगा कि आप हॉकी इंडिया के अधिकारियों से हार का कारण पूछे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें