फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी इंडिया लीग में खेलेंगे स्पेन के एलेग्रे बंधु

Thu, 01 Nov 2012 09:21 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेन के अनुभवी एलेग्रे बंधुओं रेमोन और डेविड सहित कई खिलाड़ियों ने पांच जनवरी से शुरू हो रही हॉकी इंडिया लीग में खेलने के लिए अनुबंध किया है और वे अगले महीने होने वाली नीलामी में शामिल होंगे। 31 वर्षीय रेमोन एलेग्रे ने 237 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और उन्होंने तीन ओलंपिक खेलों में स्पेन का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने दो विश्व कप और सात चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया है।
विज्ञापन


हॉकी इंडिया लीग के साथ जुडे़ स्पेन के खिलाड़ियों में पांच को 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव है। रेमोन से चार साल छोटे उनके भाई डेविड एलेगे, मिडफील्डर हैं और उनके नाम 201 मैचों में 55 गोल हैं। अपने बडे़ भाई की तरह डेविड ने भी तीन ओलंपिक, दो विश्व कप और सात चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट खेले हैं।

34 वर्षीय फारवर्ड पोल अमट को पांच ओलंपिक खेलने का अनुभव है। 31 वर्षीय मिडफील्डर एलेक्स फेब्रेगास ने 226 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। डिफेंडर सेर्गी एनरिक को 151 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव हासिल है। स्ट्राइकर रोजर बोरेल ने 22, गोलकीपर जेवियर ट्रेंच ने 20 और ओरिओल फेब्रेगास ने स्पेन की तरफ से आठ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।a
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें