फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण दोबारा स्थगित हुआ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट 

Fri, 22 Jan 2021 11:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हॉकी
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट शुक्रवार को एक बार फिर साल के आखिर तक के लिए स्थगित कर दिया गया। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 11 से 19 मार्च तक ढाका में होना था जबकि महिला वर्ग का टूर्नामेंट 31 मार्च से छह अप्रैल तक दक्षिण कोरिया में होना था।

विज्ञापन


एएचएफ के मुख्य कार्यकारी तैयब इकराम ने कहा, 'हमें कई मसलों को ध्यान में रखकर यह फैसला लेना पड़ा जिनमें सबसे ऊपर खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य था। एएचएफ अपने खिलाड़ियों को किसी जोखिम में नहीं डालना चाहता।'उन्होंने कहा कि टीम की तैयारियों के अभाव को ध्यान में रखकर भी यह फैसला लेना पड़ा।

बता दें कि मूल रूप से यह टूर्नामेंट पिछले साल होने वाला था लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। पुरुष वर्ग में टूर्नामेंट पिछले साल 17 से 27 नवंबर और महिला वर्ग में 14 से 21 जून तक होना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें