फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Champions Trophy: सेमीफाइनल में भारत की जापान से होगी भिड़ंत, मंगलवार को खेला जाएगा मुकाबला

Mon, 20 Dec 2021 01:22 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में दस्तक देने में सफल रही। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा। 
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : twitter@TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने धीमी शुरुआत करने के बाद गजब की स्पीड पकड़ने में सफल रही। टीम इंडिया ढाका में खेली जा रही इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच मंगलवार (21 दिसंबर) को खेला जाएगा। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम इंडिया ने अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। अपने अंतिम राउंड रॉबिन मैच में भारत ने जापान को 6-0 से शिकस्त दी थी। 

विज्ञापन


टूर्नामेंट में भारत का रहा दमदार प्रदर्शन

एशियन चैंपियनशिप हॉकी में टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। अंकतालिक पर नजर डाली जाए तो टीम इंडिया 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद कोरिया 6 अंकों के साथ दूसरे, पांच अंकों के साथ जापान तीसरे, इतने ही अंकों के साथ पाकिस्तान चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं, मेजबान बांग्लादेश का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी शर्मनाक रहा और वह एक भी मैच नहीं जीत सका। 

अभी तक अजेय रही भारतीय टीम

एशियन चैंपियनशिप में भारत के प्रदर्शन की बात की जाए तो टीम इंडिया अभी तक अजेय रही है। साउथ कोरिया के खिलाफ पहला मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहने के बाद टीम इंडिया ने अगले मुकाबले में बांग्लादेश को 9-0 से रौंदा। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से पटखनी दी। वहीं अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया ने जापान को 6-0 से हराया। 
विज्ञापन


भारत के खिताब जीतने के ज्यादा चांस

भारतीय हॉकी टीम ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। भारत टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने में सफल रहा। इसके अलावा जिस तरह से टीम अब तक एशियन चैंपियनशिप में प्रदर्शन किया है उसे देख कर कहा जा सकता है कि भारत अपने खिताब की रक्षा करने में सफल रहेगा। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने में सभी खिलाड़ियों को मिला जुला प्रदर्शन रहा है। भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी का गत विजेता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें