वहीं, भारतीय खिलाड़ी नीलम ने कहा, हम मजबूत होकर वापस आएंगे! उम्मीद है कि टीमों के लिए योगदान जारी रहेगा।
आपको बता दें कि सुपर चार में अंकों के हिसाब से कोरिया शीर्ष पर है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर है। वहीं, जापान दो हार के बाद फाइनल में पहुंचने का अवसर गवा चुका है। जबकि शून्य के साथ मलेशिया के पास फाइनल में जाने का अवसर तब बनता है, जब वह जापान को कम से कम दो गोल से हराए और भारत व कोरिया के बीच होने वाला मैच ड्रॉ पर हो।