फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया चैंपियन बनने का सपना टूटा, भारत हारा

Sun, 01 Sep 2013 08:42 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम का एशिया कप जीतकर 2014 में होने वाले वर्ल्ड कप में सीधे प्रवेश पाने का सपना दक्षिण कोरिया के हाथों हार के साथ ही टूट गया।
विज्ञापन


हालांकि पहले हाफ तक दो गोल से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जोरदार प्रदर्शन कर तीसरी बार खिताब जीतने की कोशिश की लेकिन गत चैंपियन दक्षिण कोरिया ने यह रोमांचक खिताबी मुकाबला 4-3 से जीत लिया।

मलेशिया के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली जीत के साथ ही भारत का अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में जगह तो सुनिश्चित हो गया था लेकिन इस हार के बाद आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि के लिए उसे अब ओसेनिया चैंपियनशिप समाप्त होने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया के चौथी बार खिताब जीतने के साथ ही मलेशिया ने 12 साल बाद वर्ल्ड कप में प्रवेश पा लिया।

भारत ने मैच में दो बार पिछड़ने के बाद बराबरी हासिल की लेकिन कोरिया ने 68वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल से भारत की तीसरी बार खिताब जीतने की उम्मीदों को तोड़ दिया। भारत 2009 में टूर्नामेंट में सातवें स्थान पर रहा था।

मैच के 28वें मिनट में जांग जोंग ह्यून ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल ठोक कोरिया को बढ़त दिला दी। भारतीय टीम अभी इस झटके से संभली भी नहीं थी कि अगले ही मिनट में यू ह्यू सिक ने एक और गोल ठोक दक्षिण कोरिया को 2-0 से आगे कर दिया। कोरिया ने हाफ टाइम तक अपने इस बढ़त को बरकरार रखा।

दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की और मैच के 48वें मिनट में रुपिंदरपाल सिंह ने टीम के लिए पहला गोल ठोका।

नौ मिनट बाद निकिन थिमैया ने एक और गोल ठोक टीम को बराबरी दिला दी। हालांकि दक्षिण कोरिया ने पलटवार करते हुए एक मिनट के भीतर ही एक और गोल ठोक बढ़त हासिल कर ली।

मनदीप सिंह ने 64वें मिनट में मैदानी गोल कर भारत को एक बार फिर बराबरी पर ला दिया लेकिन 68वें मिनट पर पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल खाने के साथ ही भारतीय उम्मीद ध्वस्त हो गई।

भारत के पीआर श्रीजेश को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर जबकि वीआर रघुनाथ सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुना गया।

42 साल में पहली बार नहीं होगा पाक
भारत को 2014 में हालैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए एशिया कप जीतना जरूरी था लेकिन दूसरे सेमीफाइनल में कोरिया के हाथों पाकिस्तान के हार जाने से भारत का रास्ता साफ हो गया था, लेकिन खिताबी जंग में हार के बाद उसे अगले महीने तक इंतजार करना होगा।

कोरिया पहले ही वर्ल्ड कप के लिए अपना टिकट कटा चुकी है। हालांकि सर्वाधिक चार बार की विश्व चैंपियन रहे पाकिस्तान के सेमीफाइनल में हार जाने से 42 साल में ऐसा पहली बार होगा जब पाक टीम वर्ल्ड कप में शिरकत नहीं करेगी।
विज्ञापन


पाक को भी वर्ल्ड कप में जाने के लिए एशिया कप हर हाल में जीतना था लेकिन सेमीफाइनल में ही उसकी चुनौती टूट गई।

वर्ल्ड कप में होंगी 12 टीमें
2014 में होने वाले वर्ल्ड कप में 12 टीमें भाग लेंगी। 10 टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। भारत 11वीं टीम रही जिसने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है। जबकि 12वीं टीम अफ्रीका से होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें