फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup Hockey Tournament: गोलकीपर सविता मिली कप्तानी, 21 से 28 जनवरी तक मस्कट में खेला जाएगा टूर्नामेंट

Wed, 12 Jan 2022 11:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो बार भारतीय टीम ने अब (2004, 2017) तक जीती है ट्रॉफी। 2017 में हुए पिछले संस्करण में भारत ने चीन को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर जीता था खिताब।
विज्ञापन
सविता पूनिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया मस्कट में 21 से 28 जनवरी तक होने वाले महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत की 18 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगी। अनुभवी दीप ग्रेस एक्का को उप कप्तान नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


हॉकी इंडिया की ओर से बुधवार को घोषित 18 सदस्यीय टीम में 16 टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली खिलाड़ी शामिल हैं। नियमित कप्तान रानी रामपाल बेंगलुरु में चोट से उबर रही हैं। इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। भारत को जापान, मलयेशिया और सिंगापुर के साथ पूल ए में रखा गया है। 

भारतीय टीम अपने खिताब के बचाव का अभियान टूर्नामेंट के पहले दिन मलयेशिया के खिलाफ करेगी। प्रतियोगिता में शीर्ष चार में रहने वाली टीमें स्पेन और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप 2022 के लिए क्वालिफाई करेंगी।
विज्ञापन


21 से 28 जनवरी तक मस्कट में खेला जाएगा महिलाओं का यह टूर्नामेंट। 18 सदस्यीय टीम में चोट के चलते रानी को नहीं किया गया शामिल। 21 को मलयेशिया के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी भारतीय टीम। दो बार भारतीय टीम ने अब (2004, 2017) तक जीती है ट्रॉफी। 2017 में हुए पिछले संस्करण में भारत ने चीन को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर जीता था खिताब।
विज्ञापन


टीम 
गोलकीपर: सविता पूनिया (कप्तान), रजनी एतिमारपू। 
डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का (उप कप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता। 
मिडफील्डर: निशा, सुशीला चानू, मोनिका, नेहा, सलीमा टेटे, ज्योति, नवजोत कौर। 
फॉरवर्ड: नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, वंदना कटारिया, मारियाना कुजूर, शर्मिला देवी।

भारत का कार्यक्रम
vs मलयेशिया 21 जनवरी
vs जापान 23 जनवरी
vs सिंगापुर 24 जनवरी
सेमीफाइनल 26 जनवरी
फाइनल 28 जनवरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें