फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप हॉकी: सुपर-4 में आज होगी भारत- दक्षिण कोरिया के बीच भिड़ंत

Wed, 18 Oct 2017 01:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : twitter
विज्ञापन
आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय पुरुष टीम एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने पहले सुपर-4 मुकाबले में बुधवार को दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी। खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम पूल-ए के अपने तीनों मैच जीतने में सफल रही थी। कोरिया ने पूल-बी में दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर फोर के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन


नए चीफ कोच सोएर्ड मारिन के मार्गदर्शन में पहली बार खेल रही भारतीय टीम ने अपने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, ललित उपाध्याय और चिंगलेनसाना सिंह ने अपने खेल से सबको प्रभावित किया है। ये सभी खिलाड़ी मौजूदा टूर्नामेंट में भारत की ओर से गोल करने में सफल रहे हैं। मिडफील्ड में अनुभवी खिलाड़ी सरदार सिंह का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है। उन्हें कप्तान मनप्रीत सिंह का साथ बखूबी मिल रहा है।

और पढें.. IndvsPak हॉकी एशिया कप: पाक को 3-1 से मात देकर टीम इंडिया ने जड़ा जीत का छक्का

अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह और युवा दिप्सन टिर्की ने भी बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया है। हालांकि अब भी भारतीय टीम के लिए अधिकतर मौकों पर पेनाल्टी को गोल में तब्दील न कर पाना चिंता का विषय है। हरमनप्रीत ने कई मौकों पर इसमें सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन


लगातार तीन मैच जीत चुका है भारत

मौजूदा टूर्नामेंट में भारत ने अपने पहले मुकाबले में जापान को 5-1 से जबकि मेजबान बांग्लादेश को 7-0 से हराया था। भारतीय टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाक को 3-1 से पराजित किया था। भारतीय टीम इस समय विश्व रैंकिंग में छठे जबकि कोरिया की टीम 13वें स्थान पर है।  दिन के अन्य सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पूल बी में शीर्ष पर रहने वाली मलयेशिया की टीम से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें