फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 खिलाड़ियों से वार्षिक करार

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी इंडिया ने क्रिकेट की तर्ज पर अपने खिलाड़ियों से वार्षिक करार किया है। पुणे में आयोजित ट्रायल के आधार पर इस करार के तहत 32 खिलाड़ियों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन


हालांकि इस सूची में पूर्व कप्तान राजपाल सिंह शामिल नहीं हैं। इन सभी को एक मुश्त रकम दी जाएगी। यह राशि कितनी होगी अभी इसका निर्णय किया जाना बाकी है। 28 हॉकी खिलाड़ी हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) से भी जुड़ गए हैं।

हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल नरेंद्र बत्रा ने बताया कि कैंप में शामिल 48 खिलाड़ियों में से 32 के साथ वार्षिक करार किया गया है। इनमें भरत छेत्री, संदीप सिंह, सरदार सिंह, तुषार खांडेकर, शिवेंद्र सिंह समेत तीन गोलकीपर, पांच डिफेंडर, नौ मिडफील्डर और 15 फारवर्ड शामिल हैं।
विज्ञापन


महिलाओं के साथ भी वार्षिक करार किया जाएगा। एचआईएल के लिए भी 28 खिलाड़ियों से करार हो गया है। इनमें शिवेंद्र सिंह, तुषार खांडेकर और युवराज वाल्मीकि प्रमुख हैं। जनवरी में यह लीग होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें