फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey World Cup: क्या भारत और इंग्लैंड की चुनौती पार कर पाएगा पाकिस्तान? PHF ने किया 20 सदस्यीय टीम का एलान

Wed, 05 Aug 2026 04:12 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

अबू बकर महमूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान को पूल-डी में भारत और इंग्लैंड के साथ रखा गया है।
विज्ञापन
हॉकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए 20 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम की कमान फॉरवर्ड अबू बकर महमूद को सौंपी गई है।
विज्ञापन


पूर्व कप्तान भी टीम में बरकरार
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने पूर्व कप्तान अम्माद शकील बट को भी टीम में बरकरार रखा है। घोषित टीम में अधिकांश वही खिलाड़ी शामिल हैं, जो हाल के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि, पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने अभी तक विश्व कप के लिए टीम के कोचिंग और मैनेजमेंट स्टाफ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

भारत के साथ एक ही पूल में पाकिस्तान
करीब आठ साल बाद हॉकी विश्व कप में वापसी कर रही पाकिस्तान की टीम को पूल-डी में रखा गया है। इस ग्रुप में पाकिस्तान के साथ भारत, इंग्लैंड और वेल्स की टीमें भी शामिल हैं। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम
  • अबू बकर महमूद (कप्तान)
  • वकार
  • मोहम्मद अब्दुल्ला
  • मोहम्मद सूफियान खान
  • मोईन शकील
  • अब्दुल वहीद अशरफ राणा
  • अब्दुल हन्नान शाहिद
  • जकारिया हयात
  • अरशद लियाकत
  • आदिल लतीफ
  • अहमद नदीम
  • गजनफर अली
  • अम्माद शकील बट
  • मोहम्मद हम्मादुद्दीन अंजुम
  • रहमान अब्दुल
  • अफराज
  • उमर मुस्तफा
  • अली रजा
  • अब्दुल मनान
  • मोहम्मद अम्माद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें