फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE: कई बार के चैंपियन ब्रॉक लेसनर का पेशेवर रेसलिंग से संन्यास, समरस्लैम में फेमी से हार के बाद लिया फैसला

Wed, 05 Aug 2026 01:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज रेसलर ब्रॉक लेसनर ने पेशेवर रेसलिंग से संन्यास लेने का फैसला किया है। ब्रॉक लेसनर को हाल ही में समरस्लैम इवेंट में नाइजीरिया के उभरते हुए रेसलिंग स्टार ओबा फेमी के खिलाफ हार मिली थी।
विज्ञापन
ब्रॉक लेसनर - फोटो : WWE X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के दिग्गज ब्रॉक लेसनर ने पेशेवर रेसलिंग से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। ब्रॉक लेसनर को एक अगस्त को खेले गए समरस्लैम इवेंट में नाइजीरिया के उभरते हुए रेसलिंग स्टार ओबा फेमी के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद ही उन्होंने पेशेवर रेसलिंग छोड़ने का फैसला किया है। 49 साल के कई बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन ने एक शो पर अपने संन्यास लेने की पुष्टि की। कॉम्बैट स्पोर्ट्स में शानदार करियर के दौरान उन्होंने अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) और न्यू जापान प्रो रेसलिंग (NJPW) में भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

लेसनर ने की संन्यास की पुष्टि 
लेसनर ने पुष्टि की है कि फेमी के खिलाफ उनका मुकाबला उनके करियर का आखिरी मैच है। उन्होंने यह भी माना कि अप्रैल में रेसलमेनिया 42 में फेमी से हारने के बाद उन्हें लगा था कि एक इन-रिंग परफॉर्मर के तौर पर उनका सफर खत्म हो गया है। उन्होंने अपने ग्लव्स और बूट्स रिंग में ही छोड़ दिए थे। लेकिन उन्होंने वापसी करने का फैसला किया और मई में 'क्लैश इन इटली' में 28 साल के इस रेसलर को हराया। हालांकि आखिर में समरस्लैम में 'हेल इन ए सेल' मैच में वे इस उभरते हुए स्टार से हार गए। मैच के बाद उन्होंने सम्मान के तौर पर ओबा का हाथ ऊपर उठाया और उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यू का भविष्य' बताया, जबकि खुद को बीता हुआ कल कहा।  

लेसनर ने शो के दौरान कहा, मैं आज यहां दुनिया को बताने आया हूं कि मैंने संन्यास ले लिया है। शनिवार का दिन मेरे लिए काफी भावुक था। यह कुछ अजीब था। जब ओबा फेमी ने रेसलमेनिया में मुझे जोर से पटका तो मैंने कहा कि मैं अब और नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि मेरा काम हो गया है। लेकिन इस काम ने मुझे फिर से बुला लिया और मुझमें अभी भी थोड़ी हिम्मत बाकी थी। ब्रॉक लेसनर के लिए अब हो गया है। इस रिंग में मेरा काम खत्म हो चुका है। 

बच्चों की दी मेहनत करने की सलाह
लेसनर ने कहा, मैं छोटे बच्चों से कहना चाहता हूं कि मैं भी एक छोटा सा किसान का बच्चा था, जिसकी जेब में बस कुछ धूल-मिट्टी के कण होते थे। मेरे बड़े सपने थे और मैंने बस मेहनत की। मुझे लगता है कि सोशल मीडिया पर बहुत से लोग एथलीट्स को कुछ करते हुए तो देखते हैं, लेकिन उनकी कड़ी मेहनत को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर बच्चे बस अपने काम पर ध्यान दें और मेहनत करें, तो अच्छी चीजें जरूर होंगी।
विज्ञापन

शानदार रहा लेसनर का करियर 
लेसनर की इस घोषणा के साथ ही कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे शानदार करियर में से एक का अंत हो गया है। डब्ल्यूडब्ल्यूई से जुड़ने से पहले 49 साल के लेसनर दो बार ऑल-अमेरिकन और दो बार बिग टेन चैंपियन रहे थे। साथ ही उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा का प्रतिनिधित्व करते हुए रेसलिंग में एनसीएए डिवीन 1 नेशनल चैंपियनशिप भी जीती थी। लेसनर की घोषणा के साथ ही पेशेवर स्पोर्ट्स के इतिहास में सबसे अनोखे और सफल करियर में से एक का अंत हो गया है। 2004 में लेसनर ने डब्ल्यूडब्ल्यूई छोड़ दिया और नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) में कुछ समय बिताया, जहां उन्हें रिलीज किए जाने से पहले मिनेसोटा वाइकिंग्स के लिए कुछ प्री-सीजन गेम खेलने का मौका मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें