फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mens Hockey World Cup: वेल्स के खिलाफ विश्व कप ओपनर में उतरेगा भारत, फुल्टन बोले- 1975 की जीत से लेंगे प्रेरणा

Fri, 14 Aug 2026 10:55 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत हॉकी विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को वेल्स से भिड़ेगा और 1975 की ऐतिहासिक विश्व कप जीत से प्रेरणा लेकर अभियान शुरू करेगा। कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि टीम का फोकस निरंतरता, दबाव में बेहतर फैसले और एक-एक मैच पर ध्यान देने पर रहेगा।
विज्ञापन
कोच फुल्टन-कप्तान हरमनप्रीत - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करने से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा है कि टीम 1975 में हासिल की गई विश्व कप की ऐतिहासिक जीत से प्रेरणा लेगी। भारत शनिवार को नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन स्थित वागेनर हॉकी स्टेडियम में पूल डी के अपने पहले मुकाबले में वेल्स का सामना करेगा। भारत इस साल 1975 विश्व कप में मिली अपनी खिताबी जीत की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। आठ बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि मौजूदा विश्व कप अभियान में बड़ी प्रेरणा का काम करेगी।
विज्ञापन

कोच फुल्टन - फोटो : IANS
फुल्टन बोले- एक मैच पर रहेगा पूरा ध्यान
  • मुकाबले की पूर्व संध्या पर भारत और वेल्स के मुख्य कोचों ने अपनी टीमों की तैयारियों और विश्व कप अभियान को लेकर विचार साझा किए। पूल डी में भारत और वेल्स के अलावा इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें भी शामिल हैं।
  • फुल्टन ने कहा कि भारतीय टीम की तैयारियों का मुख्य जोर निरंतरता बनाए रखने, दबाव की स्थिति में बेहतर और तेज फैसले लेने तथा अपनी ‘प्रेस-काउंटर-आउटकम’ रणनीति को मजबूती से लागू करने पर रहा है।
  • उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए विशेष वर्ष है। भारत की विश्व कप जीत के 50 साल पूरे हो रहे हैं और यह इतिहास हमारे अभियान के लिए वास्तविक प्रेरणा देता है। हमारी तैयारी निरंतरता, दबाव में बेहतर निर्णय लेने और अपनी रणनीति को मजबूती से लागू करने पर केंद्रित रही है।'
  • फुल्टन ने कहा कि टीम खिताब की दौड़ में खुद को मजबूत स्थिति में रखने के लिए एक समय में सिर्फ एक मुकाबले पर ध्यान देगी।
  • उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता शानदार रही है। वे हर दिन अपने स्तर को ऊंचा कर रहे हैं और एक-दूसरे को बेहतर करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हम जानते हैं कि प्रतियोगिता कितनी कठिन होगी, लेकिन हमें अपनी प्रक्रिया पर भरोसा है। हमारा तरीका सरल है एक समय में एक मैच, पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेलना, उस विरासत का सम्मान करना और खुद को खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करने की सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रखना।'
विज्ञापन

कोच फुल्टन-कप्तान हरमनप्रीत - फोटो : IANS
वेल्स भी लगातार दूसरी बार विश्व कप में
  • वेल्स के मुख्य कोच डैनी न्यूकॉम्ब ने कहा कि लगातार दूसरी बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना उनकी टीम के खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता और गुणवत्ता को दर्शाता है। 
  • उन्होंने कहा, 'हम इस खास समूह का हिस्सा होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। हमारा ध्यान दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने पर है। यह चुनौती हमने हासिल की है और अब हम इसका सामना करने के लिए तैयार हैं।'
  • भारत और वेल्स दोनों अपने शुरुआती मुकाबले में अधिकतम अंक हासिल करना चाहेंगे। चार टीमों वाले पूल में शुरुआती जीत हासिल करने वाली टीम को आगे की राह में महत्वपूर्ण बढ़त मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें