फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडफील्डर राजकुमार पाल ने कहा: हॉकी टीम का लक्ष्य ओलंपिक का गोल्ड

Sat, 08 May 2021 08:11 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 41 साल से इन खेलों में भारतीय टीम नहीं जीत पाई है कोई पदक 
विज्ञापन
national hockey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने कहा कि इस साल ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना टीम का मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए वह और उनकी टीम लगातार कड़ी मेहनत कर रही है। भारत ने 1980 में मास्को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण जीतने के बाद इन खेलों में हॉकी में कोई पदक नहीं जीता है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक हम सभी के लिए मुख्य लक्ष्य है। इस साल के ओलंपिक में इसे हासिल करने के लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पाल ने पिछले साल एफआईएच प्रो लीग में विश्व चैंपियन बेल्जियम के खिलाफ पदार्पण किया था।

विज्ञापन


इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि किसी भी चीज में आपकी शुरुआत महत्वपूर्ण होती है। इसलिए मैं अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर की अच्छी शुरुआत चाहता था। पिछले साल बेल्जियम के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग में जब मुझे पहली बार मैदान पर उतरने का मौका मिला तो यह सपना सच होने जैसा था। अभी तक मेरे लिए जिस तरह से चीजें आगे बढ़ी हैं उससे मैं वास्तव में खुश हूं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग में दो गोल करने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और इसके बाद मैं वही लय बरकरार रखने पर ध्यान दे रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें