फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: यूरोपीय चरण में लगातार छठा मैच हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, बेल्जियम ने 2-0 से जीता मुकाबला

Sun, 22 Jun 2025 09:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बेल्जियम के 2-0 की बढ़त बनाने के बाद भारत वापसी करने में विफल रहा। इस हार के बाद भारत 14 मैच में 10 अंक के साथ तालिका में नौवें और अंतिम स्थान पर है।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : Hockey India-x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेल्जियम ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 2-0 से हरा दिया। यह भारतीय टीम की एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में लगातार छठी हार है। दो गोलरहित क्वार्टर के बाद बेल्जियम ने तीसरे क्वार्टर में लगातार दो गोल करके जीत सुनिश्चित की। बेल्जियम ने शनिवार को भी भारतीय टीम को 5-1 से हराया था।
विज्ञापन




एंब्रे बेलेनघी ने 40वें मिनट में बेल्जियम को बढ़त दिलाई जबकि लिएन हिलेवार्ट ने इसके तुरंत बाद एक और गोल दागकर बेल्जियम को 2-0 से आगे कर दिया। भारत और बेल्जियम दोनों ने पहले हाफ में आक्रामक इरादे दिखाए। एक-दूसरे की रक्षापंक्ति को परखा। भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले लेकिन टीम गोल नहीं कर सकी।



बेल्जियम ने अधिक बार भारतीय सर्कल में प्रवेश किया लेकिन गोल शुरुआती दो क्वार्टर में गोल करने में सफलता नहीं मिली। बेल्जियम के 2-0 की बढ़त बनाने के बाद भारत वापसी करने में विफल रहा। इस हार के बाद भारत 14 मैच में 10 अंक के साथ तालिका में नौवें और अंतिम स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें