फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Day Boxing: सेशेल्स नेशनल डे टूर्नामेंट में भारत का शानदार प्रदर्शन, छह मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Sun, 22 Jun 2025 03:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय मुक्केबाजों ने सेशेल्स नेशनल डे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के छह मुक्केबाजों ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
सेशेल्स नेशनल डे टूर्नामेंट - फोटो : BFI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाजों ने सेशेल्स नेशनल डे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के छह मुक्केबाजों ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। कजाखस्तान में एलोरडा कप में खेल चुके उत्तर प्रदेश के आदित्य प्रताप (65 किलो ) ने तीसरे दौर में स्थानीय मुक्केबाज जोवानी बूजिन को रैफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने (आरएससी) पर हराया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय संयुक्त फाइनल्स में रजत पदक विजेता नीरज (75 किलो) ने आरएससी पर दूसरे दौर में जीत दर्ज की। बेलग्रेड मुक्केबाजी चैंपियन रहे और एलीट राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता हरियाणा के हिमांशु शर्मा (50 किलो ) ने मॉरीशस के मथियू एस को 4-1 से हराया। उत्तर प्रदेश के आशीष एम ने 55 किलो वर्ग में मॉरीशस के गुइलॉमी फ्रांसिस को 4-1 से मात दी।

राष्ट्रीय संयुक्त चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता हरियाणा के अनमोल (60 किलो) ने सेशेल्स के डारियो गैब्रियेल को 4-1 से हराया। कार्तिक दलाल (70 किलो) को दक्षिण अफ्रीका के ब्लेसिंग एनजियाना ने 4-1 से शिकस्त दी। एलोरडा कप 2024 के कांस्य पदक विजेता और राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण जीत चुके गौरव चौहान को 90 प्लस वर्ग में सीधे फाइनल में प्रवेश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें