फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PR Sreejesh: अब नहीं दिखेगी जर्सी नंबर 16, पीआर श्रीजेश के सम्मान में हॉकी इंडिया ने लिया बड़ा फैसला

Wed, 14 Aug 2024 01:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने घोषणा करते हुए बताया कि लगभग दो दशक तक 16 नंबर की जर्सी पहनने वाले 36 वर्षीय श्रीजेश जूनियर हॉकी टीम के राष्ट्रीय कोच की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
पीआर श्रीजेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी इंडिया ने बुधवार को दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश की जर्सी नंबर 16 को रिटायर करने का फैसला किया है। स्टार खिलाड़ी ने हाल ही में संपन्न हुए पेरिस खेलों में देश को लगातार दूसरा ओलंपिक पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया। 
विज्ञापन


महासचिव ने किया एलान
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने घोषणा करते हुए बताया कि लगभग दो दशक तक 16 नंबर की जर्सी पहनने वाले 36 वर्षीय श्रीजेश जूनियर हॉकी टीम के राष्ट्रीय कोच की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, "श्रीजेश अब जूनियर टीम के कोच बनने जा रहे हैं और हम सीनियर टीम के लिए 16 नंबर की जर्सी रिटायर कर रहे हैं। हम जूनियर टीम के लिए 16 नंबर की जर्सी को रिटायर नहीं कर रहे।"

स्पेन को हराकर भारत ने जीता कांस्य
भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता और इसके साथ ही श्रीजेश ने हॉकी को अलविदा कह दिया। श्रीजेश लंबे समय से भारतीय हॉकी टीम के अहम सदस्य रहे हैं। श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में भी शानदार प्रदर्शन किया और विरोधी टीम के सामने दीवार बनकर खड़े रहे। स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में भी श्रीजेश ने अंतिम क्वार्टर में शानदार बचाव किए थे और उन्हें बढ़त लेने से रोका था। इस तरह टीम ने श्रीजेश को जीत के साथ विदाई दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें