फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन तोड़ा तो 21 खिलाड़ी और कोच पर लगा दिया बैन

Fri, 14 Mar 2014 03:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी इंडिया की अनुशासन समिति ने आचार संहिता के उल्लंघन और खेल भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में 21 खिलाड़ियों और कोचों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


समिति ने पंजाब एंड सिंध बैंक के खिलाड़ी सरवनजीत सिंह और करमजीत सिंह तथा एयर इंडिया के खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह पर एक अप्रैल 2014 से अगले छह महीने तक हॉकी इंडिया और इससे मान्यता प्राप्त किसी भी टूर्नामेंट में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

दरअसल 48वें ऑल इंडिया बांबे गोल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान यह तीनों भिड़ गए थे जिसके बाद तीनों को ही रेड कार्ड दिखाया गया था।

एक अन्य मामले में नामधारी इलेवन के खिलाड़ी हरप्रीत सिंह पर भी किसी भी टूर्नामेंट में खेलने पर तीन महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है। हरप्रीत पर भी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। इसके अलावा एनसी रेलवे महिला टीम के सभी 16 सदस्यों पर छह महीने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला टीम ने पिछले महीने 28 तारीख को हरियाणा इलेवन के खिलाफ इंडिया इनविटेशन प्राइज मनी वूमेन टूर्नामेंट के दौरान मैच बीच में छोड़ दिया था। आयोजकों के कहने के बाद भी टीम दोबारा मैदान पर नहीं उतरी थी। टीम की मैनेजर पुष्पा श्रीवास्तव पर भी छह महीने का प्रतिबंध लगाया है।

इसके अलावा टीम की कोच श्रद्धा वर्मा पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। इन सब पर प्रतिबंध अगले एक अप्रैल से प्रभावी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें