फाइनल जीतने वाली फ्रांस को 38 मिलियन डॉलर (करीब 260 करोड़ रुपये), दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को क्रोएशिया को 28 मिलियन डॉलर (लगभग 191 करोड़ रुपये) मिले।
तीसरे नंबर पर रही बेल्जियम को फीफा 24 मिलियन डॉलर यानी करीब 164 करोड़ रुपये इनाम स्वरूप हाथ आए। बता दें कि 2014 के फीफा विश्व कप विजेता टीम जर्मनी को 239 करोड़ रुपये मिले थे।
यही नहीं, चौथे स्थान पर आने वाली टीम इंग्लैंड को 2.2 करोड़ डॉलर (148 करोड़ रुपए) मिले। इसके अलावा क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली टीम को 1.6 करोड़ डॉलर तथा प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 1.2 करोड़ डॉलर मिले। ग्रुप चरण से बाहर होने वाली 16 टीमों को 80-80 लाख डॉलर (54 करोड़ रुपये) की इनामी राशि प्रदान की जाएगी।