फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चेस मुकाबले में दिखा भारतीय संस्कारों का सम्मान; उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी ने हरिका को नमस्ते कर जीता दिल

Mon, 06 Apr 2026 03:39 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्रेनके फ्रीस्टाइल चेस ओपन 2026 में उज्बेक खिलाड़ी नोदिरबेक याकुब्बोएव का नमस्ते जेस्चर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भारतीय ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली के साथ यह पल भारतीय संस्कृति के सम्मान का प्रतीक बन गया और फैंस का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
याकुबोएव और हरिका - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी में खेले जा रहे ग्रेनके फ्रीस्टाइल चेस ओपन 2026 के दौरान एक खास पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। भारतीय ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावली और उज्बेकिस्तान के नोर्डीबेक याकुबोएव के बीच मुकाबले से पहले का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


हैंडशेक की जगह नमस्ते
मैच शुरू होने से पहले हरिका द्रोणावल्ली ने खेल भावना के तहत हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन याकुबोएव ने हाथ मिलाने के बजाय दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते किया। यह दृश्य न सिर्फ अनोखा था, बल्कि भारतीय संस्कृति के सम्मान का प्रतीक भी बन गया। सोशल मीडिया पर फैंस इस जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Trending Videos

पहले भी हो चुका है ऐसा
यह पहली बार नहीं है जब नोर्डीबेक याकुबोएव ने हाथ मिलाने से परहेज किया हो। इससे पहले भी वह भारतीय खिलाड़ी के साथ ऐसी स्थिति में नजर आ चुके हैं। पिछले साल विज्क आन जी चैलेंजर्स में उन्होंने आर वैशाली से हाथ नहीं मिलाया था, जिससे थोड़ी असहज स्थिति बन गई थी।

बाद में मांगी थी माफी
उस घटना के बाद नोर्डीबेक याकुबोएव ने सफाई देते हुए कहा था, 'मैं जो हुआ उसके लिए माफी मांगता हूं। यह दोनों के लिए अजीब स्थिति थी। मैं उस दिन जल्दी में था, शायद यह गलतफहमी थी। मैं आप सभी खिलाड़ियों का सम्मान करता हूं।' इस पर वैशाली ने भी सकारात्मक जवाब देते हुए कहा, 'यह समझने वाली बात है। मैंने इसे गलत तरीके से नहीं लिया। आपने माफी मांगी, यह काफी है। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन

खेल से बढ़कर संदेश
इस बार हरिका के साथ उनका नमस्ते करना एक सकारात्मक और सम्मानजनक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। यह घटना दिखाती है कि खेल सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि संस्कार और सम्मान का भी मंच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें