फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leander Paes: लिएंडर पेस को मिली 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा, सीआईएसएफ जवानों के घेरे में रहेंगे दिग्गज खिलाड़ी

Mon, 06 Apr 2026 02:44 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लिएंडर पेस भारत के एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक में एकल वर्ग में देश के लिए पदक जीता है। 1996 में अटलांटा ओलंपिक में पेस ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
लिएंडर पेस, भारत के पूर्व टेनिस स्टार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। पेस की सुरक्षा में अब सीआईएसएफ के जवान तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन


लिएंडर पेस भारतीय टेनिस के बड़े नामों में एक हैं और देशभर में लोकप्रिय हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्हें बड़ी भूमिका मिलने की संभावना है। उन्हें चुनाव प्रचार के लिए पूरे राज्य का दौरा करना पड़ सकता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा चिंताओं का आकलन करने के बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है।

एक्स श्रेणी की सुरक्षा में दो सशस्त्र पुलिस कर्मियों की सुरक्षा दी जाती है। इसमें कोई कमांडो शामिल नहीं होता है।  हाल ही में लिएंडर पेस भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद पेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद लिएंडर पेस ने कहा था कि मोदी जी ने मुझे बुलाकर एक बंगाली होने के नाते सम्मान दिया और युवाओं व खेलों को लेकर अपना विजन भी साझा किया। आज मैं उसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए यहां मौजूद हूं।

पेस ने कहा था कि पीएम मोदी ने उन्हें 2036 ओलंपिक की तैयारियों में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। देश की सेवा करने का जज्बा उनके अंदर पूरी तरह से मौजूद है और वे हर चुनौती का सामना करते हुए देश के लिए काम करने को तैयार हैं। 

लिएंडर पेस भारत के एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक में एकल वर्ग में देश के लिए पदक जीता है। 1996 में अटलांटा ओलंपिक में पेस ने कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा पेस डबल्स और मिश्रित डबल्स मिलाकर 18 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें